एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों ने 5 साल में दिया 2380% से अधिक का रिटर्न
इंडस्ट्रियल गियरबॉक्स व मैटेरियल हैंडलिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों ने पिछले 5 साल में 2380% से अधिक का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के अनुसार, कंपनी के शेयर इस अवधि में ₹18.80 से बढ़कर ₹449.10 पर पहुंच गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास कंपनी के 24 लाख से ज़्यादा शेयर हैं।