एलियंस ने धरती से किया संपर्क तो क्या करेंगे इंसान? वैज्ञानिकों ने कहा- नहीं करनी है एक गलती
दुनियाभर के वैज्ञानिकों के समूह 'इंटरनैशनल एकेडमी ऑफ एयरोनॉटिक्स' ने इंसानों को सलाह दी है कि अगर कभी एलियंस पृथ्वी से संपर्क करें तो उनके साथ ठंडा रवैया बरतें और तबतक कोई जवाबी संदेश नहीं भेजा जाए जब तक इसपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श न हो। यह सलाह वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई एक आठ-सूत्रीय योजना का हिस्सा है।