एल्विश की दोस्त हैं पहलगाम हमले में शहीद हुए नेवी अफसर की पत्नी, 30 बार कॉल किए जाने पर हुई बात
यूट्यूबर एल्विश यादव ने बताया है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी अफसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी उनकी दोस्त हैं और उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। एल्विश ने कहा, "हिमांशी की हालत समझते हुए खुद कॉल नहीं की...एक दोस्त ने उसे 30 कॉल की...और 31वीं बार में उसने फोन उठाकर रोते हुए सारी बात बताई।"