एल साल्वाडोर ने अमेरिकी कैदियों व अवैध प्रवासियों को अपनी जेलों में लेने का दिया ऑफर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नाईब बुकेले ने अमेरिका को कैदियों और अवैध प्रवासियों को अपनी जेलों में रखने का ऑफर दिया है। बुकेले ने इसको लेकर एक X पोस्ट में कहा, "हम फीस के बदले में केवल दोषी ठहराए गए अपराधियों को अपनी मेगा-जेल (सीईसीओटी) में लेने के लिए तैयार हैं।"