एलआईसी का शुद्ध लाभ 773% बढ़कर 2022-23 में रहा ₹35,997 करोड़
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2022-23 में ₹35,997 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 के ₹4,125 करोड़ के एकीकृत शुद्ध लाभ से करीब 773% अधिक है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में एलआईसी का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 5 गुना से ज़्यादा बढ़कर ₹13,191 करोड़ रहा है।