एलआईसी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14 गुना बढ़कर पहली तिमाही में रहा ₹9,544 करोड़
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में ₹9,543.71 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के ₹682.89 करोड़ के लाभ से करीब 14 गुना अधिक है। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹1,88,749.16 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में ₹1,68,881.91 करोड़ रही थी।