एलआईसी के आईपीओ के आकार में 40% की कटौती कर सकती है सरकार: रिपोर्ट्स
रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ के ज़रिए ₹30,000 करोड़ जुटाने पर विचार कर रही है, जो ₹50,000 करोड़ से अधिक के पिछले अनुमान से लगभग 40% कम है। गौरतलब है कि सरकार इस आईपीओ के ज़रिए अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एलआईसी का मूल्य ₹6 लाख करोड़ होगा।