एलआईसी के आईपीओ के बाद जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से 1 का निजीकरण कर सकती है सरकार: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी के आईपीओ के बाद केंद्र सरकार इस साल एक सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, एलआईसी के सूचीबद्ध होने के बाद केंद्र सरकार नैशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व ओरिएंटल इंडिया इंश्योरेंस में से उस कंपनी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू करेगी जिसका निजीकरण किया जा सके।