एलआईसी के शेयरों की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, बाज़ार मूल्यांकन ₹5 लाख करोड़ से कम हुआ
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों की कीमत सोमवार को 2% से अधिक टूटकर अबतक के सबसे कम स्तर पर पहुंच गई। एलआईसी के शेयरों की कीमत नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर घटकर ₹780 से नीचे पहुंच गई और बाज़ार मूल्यांकन घटकर ₹5 लाख करोड़ के नीचे चला गया। गौरतलब है, एलआईसी के शेयर 17 मई को सूचीबद्ध हुए थे।