एलआईसी को कौड़ियों के भाव क्यों बेचा जा रहा है?: एलआईसी के आईपीओ पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एलआईसी की वैल्यू कम आंकने का आरोप लगाया है और कहा, "भारत की सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक एलआईसी को कौड़ियों के भाव क्यों बेचा जा रहा है?" गौरतलब है कि एलआईसी का आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है जिससे सरकार ₹20,557 करोड़ जुटाएगी।