सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को ₹806 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है जिसमें ₹365.02 करोड़ जीएसटी, ₹404.7 करोड़ पेनल्टी और ₹36.5 करोड़ ब्याज शामिल है। बकौल एलआईसी, वह इस नोटिस के खिलाफ अपील फाइल करेगी। एलआईसी को इनपुट टैक्स क्रेडिट के नॉन रिवर्सल नियमों के उल्लंघन को लेकर मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स ने यह नोटिस भेजा है।