एलआईसी ने आईपीओ प्राइस ₹949 तय किया, 17 मई को हो सकता है सूचीबद्ध: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपना आईपीओ प्राइस ₹949/शेयर तय किया है। 17 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर इसके आईपीओ की लिस्टिंग हो सकती है। गौरतलब है कि देश का अब तक का सबसे बड़ा यह आईपीओ 4 मई को खुला था और 9 मई को बंद होने तक 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।