एलआईसी ने तबलेश पांडे और एम. जगन्नाथ को नियुक्त किया अपना एमडी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने तबलेश पांडे और एम. जगन्नाथ को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। एलआईसी के मुताबिक, पांडे 1 अप्रैल या उसके बाद से पदभार संभालेंगे जबकि जगन्नाथ ने 13 मार्च से पदभार संभाल लिया है। जगन्नाथ इससे पहले एलआईसी के साउथ सेंट्रल ज़ोन के ज़ोनल मैनेजर थे जबकि पांडे फिलहाल इसके कार्यकारी निदेशक हैं।