एलएसजी के मिचल मार्श ने IPL में पूरे किए अपने 1000 रन
एलएसजी के ऑल-राउंडर मिचल मार्श ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। मार्श ने मंगलवार को डीसी के खिलाफ अपनी 45 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मार्श ने 2010 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। मार्श ने आईपीएल में अब तक 50 मैचों में 1010 रन बनाए हैं।