एलएसजी ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 4 रन से हराया
आईपीएल में मंगलवार को एलएसजी ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 4 रन से हरा दिया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 238/3 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की लेकिन फिर भी लक्ष्य से 4 रन दूर रह गई। मैच में निकोलस पूरन ने 87 रन बनाए।