एलएसजी के सीईओ रघु अय्यर व गंभीर के मैनेजर सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से हुए घायल

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सीईओ रघु अय्यर, उनकी सहयोगी रचिता बेरी और फ्रैंचाइज़ी के मेंटर गौतम गंभीर के मैनेजर गौरव अरोड़ा शुक्रवार को आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए पुणे जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। फ्रैंचाइज़ी ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, "तीनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।"

Load More