एलएसजी को आईपीएल में मिली अपनी सबसे बड़ी हार, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची केकेआर
केकेआर ने रविवार को लखनऊ में एलएसजी को 98 रनों से हरा दिया और आईपीएल में रनों के लिहाज़ से एलएसजी की यह सबसे बड़ी हार है। केकेआर इसके साथ ही आईपीएल 2024 की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। केकेआर ने 235/6 का स्कोर बनाया था और एलएसजी को 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑल-आउट कर दिया।