एलएसजी ने आईपीएल 2024 में दर्ज की अपनी छठी जीत, एमआई को मिली लगातार तीसरी हार
एलएसजी ने मंगलवार को लखनऊ में एमआई को 4 विकेट से हरा दिया। आईपीएल-2024 में एलएसजी की यह छठी जीत है जबकि एमआई की यह लगातार तीसरी और कुल सातवीं हार है। एमआई ने 144/7 का स्कोर बनाया था और एलएसजी ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एलएसजी टूर्नामेंट की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।