एलएसजी ने आईपीएल में एमआई के खिलाफ 100% जीत के अपने रिकॉर्ड को रखा बरकरार
आईपीएल-2023 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को आखिरी ओवर तक गए मैच में 5-रन से हरा दिया। इसी के साथ एलएसजी ने एमआई के खिलाफ अपने 100% जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए उसके खिलाफ तीसरा मैच जीता। एलएसजी के लिए मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में 11-रन डिफेंड किए।