एलएसजी ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर में पहले गेंदबाज़ी चुनी
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बारिश के कारण टॉस 55 मिनट की देरी से हुआ। एलएसजी ने जेसन होल्डर व कृष्णप्पा गौतम की जगह दुष्मंता चमीरा और क्रुणाल पांड्या को शामिल किया है।