एलएसजी ने लीग चरण के अपने अंतिम मैच में केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी
आईपीएल-2022 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। दोनों टीमों का यह लीग चरण का अंतिम मैच है और प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रहने की खातिर केकेआर के लिए जीतना अनिवार्य है। एलएसजी ने टीम में 3-बदलाव करते हुए कृष्णप्पा गौतम, एविन लुइस और मनन वोहरा को शामिल किया है।