एलएसी पर चीन की गतिविधियों से निपटने के लिए हमने उचित कदम उठाए हैं: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने मंगलवार को बताया कि वायुसेना ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की गतिविधियों से निपटने के लिए उचित कदम उठाए हैं और पड़ोसी देश को संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना की तैयारी निरंतर चलती रहती है और वह हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।