एलऐंडटी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 36% बढ़कर पहली तिमाही में रहा ₹3,116 करोड़
लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में ₹3,116.12 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के ₹2,293.01 करोड़ के लाभ से करीब 36% अधिक है। इस दौरान एलऐंडटी की कुल एकीकृत आय ₹49,027.93 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में ₹36,547.92 करोड़ थी।