एलजी साहब, दिल्ली के लोग डरे हुए हैं: अस्पताल में डॉक्टर की हत्या को लेकर मंत्री सौरभ

दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या किए जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है, "एलजी साहब, दिल्ली के लोग इन हालातों से डरे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "सरकारी और निजी अस्पतालों में गैंगस्टर, उगाही, हत्याओं और गोलीबारी के हालात हैं।" गौरतलब है कि दिल्ली में पुलिस उप-राज्यपाल के अंतर्गत आती है।

Load More