एलजेपी (आर) छोड़ने के बाद नवल शर्मा मंगलवार को पटना (बिहार) में जेडीयू में शामिल हो गए। शर्मा के अलावा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र पासवान व अन्य कई लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।