एलजी ने ठुकराया केजरीवाल के सिंगापुर जाने का प्रस्ताव; सिसोदिया बोले- केंद्र से लेंगे मदद
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर यात्रा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। एलजी ने कहा कि यह मेयर का सम्मेलन है जिसमें केजरीवाल को नहीं जाना चाहिए। इस पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि निमंत्रण सीएम के नाम है इसलिए वे विदेश मंत्रालय से सिंगापुर जाने की राजनीतिक मंज़ूरी मांगेंगे।