एलजी ने पत्र लिखकर कहा, 'आप मर्यादा लांघ रहे हैं'; केजरीवाल ने कहा- एक और लव लेटर आया है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा उन्हें भेजे गए पत्र को लेकर शनिवार को कहा, "आज एक और लव लेटर आया है।" दरअसल, दिल्ली के उप-राज्यपाल ने केजरीवाल को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने उन पर और 'आप' के अन्य नेताओं पर मर्यादा लांघने, संवैधानिक कर्तव्यों और प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया था।