एलजी साहब, पुलिस को थोड़ा ऐक्टिव कीजिए: कॉलेज के बाहर छात्रा की हत्या पर दिल्ली के सीएम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरबिंदो कॉलेज के बाहर एक 23-वर्षीय छात्रा की रॉड से वारकर हत्या किए जाने पर कहा है, "एक और बेटी की हत्या कर दी गई, ये दुखद है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में कानून व्यवस्था गंभीर मुद्दा है। एलजी साहब (वीके सक्सेना) व गृह मंत्री (अमित शाह) से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा ऐक्टिव कीजिए।"