एलजीबीटीक्यू आर्मबैंड पर बैन के विरोध में जर्मन टीम ने विश्व कप फोटो में अपना मुंह ढका

फीफा विश्व कप-2022 में जापान के खिलाफ मुकाबले से पहले जर्मन खिलाड़ियों ने टीम फोटो के दौरान हाथ से अपना मुंह ढक लिया। उन्होंने एलजीबीटीक्यू के समर्थन वाले 'वनलव' आर्मबैंड पर प्रतिबंध के विरोध में ऐसा किया। दरअसल, फीफा ने आर्मबैंड पहनने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी जिसके बाद 7 यूरोपीय कप्तानों ने इसे पहनने से इनकार किया था।

Load More