एलजीबीटीक्यू पर मेरी कविताओं से लोगों को लगा कि मैं भी उनमें से एक हूं: ऐक्ट्रेस श्रीति झा
टीवी ऐक्ट्रेस श्रीति झा ने कहा है कि एलजीबीटीक्यू समुदाय पर लिखी गई उनकी कविताओं से लोग सोचने लगे थे कि वह उनपर आधारित है। ऐक्ट्रेस ने कहा, "कविता...'फर्स्ट पर्सन' में लिखी गई थी...इसलिए लोगों को लगा...यह मेरे ऊपर है...ऐसा नहीं है।" बकौल श्रीति, "ये कविताएं मुझे दिलासा देती हैं...ऐसे दौर से गुज़री हूं जब लगा...लोग मुझे नहीं समझते हैं।"