एलन बहुत देखभाल करने वाले शख्स हैं, वह मानवता को बचाना चाहते हैं: मस्क के पिता
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एर्रोल मस्क ने एक इंटरव्यू में बेटे की परवरिश और उनसे रिश्ते के बारे में बताया। बकौल एर्रोल, "एलन बहुत ही देखभाल करने वाले शख्स हैं। जब वह कहते हैं कि वह मानवता को बचाना चाहते हैं तो उनका वास्तव में यही मतलब है।" मस्क और एर्रोल कथित तौर पर अलग रहते हैं।