एलन मस्क के 'X' ने भारत सरकार पर किया मुकदमा

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' ने मनमाने नियमों और सेंसरशिप के आरोप लगाकर केंद्र पर कर्नाटक में मुकदमा किया है। 'X' के अनुसार, आईटी अधिनियम की धारा-69ए में उल्लेखित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बजाय सरकार धारा-79(3)(बी) का दुरुपयोग कर रही है। धारा-79(3)(बी) के तहत ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स को सरकार/कोर्ट के कहने पर गैरकानूनी कंटेंट हटाना पड़ता है।

Load More