एलन मस्क की टीम ने टेस्ला के निवेश को लेकर भारत से संपर्क करना किया बंद: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के भारत में जल्द निवेश की उम्मीद कम है। बकौल रिपोर्ट, मस्क द्वारा अप्रैल में भारत की यात्रा टाले जाने के बाद से उनकी टीम ने भारतीय अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं किया। टेस्ला के पास कथित तौर पर पूंजी की समस्या है।