एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में किन पदों पर निकाली हैं भर्तियां?
एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें सर्विस एडवाइज़र, पार्ट्स एडवाइज़र, सर्विस टेक्निशियन, सर्विस मैनेजर, स्टोर मैनेजर, बिज़नेस ऑपरेशन एनालिस्ट, कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइज़र, डिलिवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट समेत 13 तरह की नौकरियों का विज्ञापन लिंक्डइन पर दिया है। इच्छुक लोग 'टेस्ला' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।