एलन मस्क को दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के लिए क्या करना होगा?
टेस्ला ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के लिए $1 ट्रिलियन के पैकेज का प्रस्ताव रखा है जिससे वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं लेकिन कुछ शर्तें भी हैं। इसमें टेस्ला का वैल्यूएशन $8.5 ट्रिलियन करना, सालाना 2 करोड़ कार बनाना, 10 लाख सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सियां चलाना और 10 लाख एआई-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट बनाना आदि शामिल हैं।