एलन मस्क ने X के भारतीय यूज़र्स के लिए 35% तक बढ़ाई प्रीमियम फीस
अरबपति एलन मस्क की कंपनी X ने भारतीय यूज़र्स के लिए प्रीमियम प्लांस के दाम 35% तक बढ़ा दिए हैं और ये दाम 21 दिसंबर से लागू हो गए। अब X प्रीमियम+ यूज़र्स को हर महीने ₹1,750 देने होंगे जबकि पहले उन्हें ₹1,300 देने पड़ते थे। इसी तरह सालाना प्रीमियम+ की कीमत बढ़ाकर ₹13,600 से ₹18,300 कर दी गई है।