दुनिया के सबसे अमीर शख्स और X के मालिक एलन मस्क ने अपने X अकाउंट का नाम एलन मस्क से बदलकर 'केकियस मैक्सिमस' रख लिया है। एलन मस्क ने अपने X अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है और उन्होंने इसमें 'पेपे द फ्रॉग' मीम की तस्वीर लगाई है। केकियस मैक्सिमस एक क्रिप्टोकरेंसी टोकन है जो मीम्स से प्रेरित है।