एलन मस्क ने ट्रंप को दी खुली चेतावनी, कहा- अगले ही दिन बना दूंगा नई पार्टी

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर निशाना साधते हुए इसे 'पागलपन' कहा है। मस्क ने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो वह अगले ही दिन 'अमेरिका पार्टी' का गठन कर देंगे। मस्क ने कहा, "हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन यूनिपार्टी के विकल्प की आवश्यकता है ताकि लोगों को 'आवाज़' मिल सके।

Load More