टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर $348 बिलियन हो गई है और वह यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। बकौल ब्लूमबर्ग, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ $119 बिलियन बढ़ी है। गौरतलब है कि मस्क की नेटवर्थ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस की नेटवर्थ से $129 बिलियन अधिक है।