एलन मस्क ने भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बताया घृणित
अरबपति एलन मस्क ने भारतीयों के खिलाफ बढ़ते नस्लवाद को घृणित व शर्मनाक बताते हुए कहा है कि इस तरह का विभाजन पार्टी (रिपब्लिकन) और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी में नस्लवाद को बढ़ावा देने वालों को हटाने की अपील की है। इससे पहले मस्क की पूर्व गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने भी नस्लवाद की आलोचना की थी।