एलन मस्क ने शेयर किया तुर्किए के शूटर यूसुफ डीकेच का एआई-जेनरेटेड वीडियो
अरबपति एलन मस्क ने 'X' पर एआई-जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है जिसमें तुर्किए के शूटर यूसुफ डीकेच शूटिंग के बाद ड्रिंक (गन से ड्रिंक में परिवर्तित हुई) पीते दिख रहे हैं। दरअसल, डीकेच ने 30 जुलाई को पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरक्षात्मक गियर और विशेष लेंस के बिना रजत पदक जीत लिया था।