एलन मस्क के 52वें जन्मदिन पर उनकी मां ने शेयर कीं उनकी बचपन की तस्वीरें
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के 52वें जन्मदिन पर बुधवार को उनकी मां मेय मस्क ने उनके बचपन की तस्वीरें ट्वीट कीं। मेय ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे एलन। हमने हंसते हुए असाधारण 52 साल बिताए हैं। आपके दादाजी ने अपने बिज़नेस कार्ड के पीछे 'मुस्कुराते रहिए' लिखवाया था। साफ है कि हंसना हमारे परिवार की परंपरा है।"