एलन मस्क के साल 1995 के बिज़नेस कार्ड की तस्वीर हुई वायरल
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 1995 के बिज़नेस कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह तस्वीर डोजडिज़ाइनर नामक ट्विटर हैंडर से शेयर की गई थी जिसमें मस्क को 'ज़िप2' का बोर्ड अध्यक्ष, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और को-फाउंडर बताया गया है। मस्क ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बीता हुआ समय।"