एलन मस्क क्यों ट्विटर का नाम बदलकर 'X' कर रहे हैं?
एलन मस्क के मुताबिक, अभिव्यक्ति की आज़ादी सुनिश्चित करने के लिए X कॉर्प द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण किया गया था। मस्क ने कहा, "ट्विटर नाम का मतलब तभी तक था जब तक इसमें केवल 140 कैरेक्टर्स वाले मेसेज होते थे...लेकिन अब आप तकरीबन कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं।" बकौल मस्क, प्लैटफॉर्म पर जल्द ही फाइनेंशियल सर्विसेज़ भी मुहैया होंगी।