एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण से पहले ट्विटर के 3 और शीर्ष अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी
एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण से पहले ट्विटर के 2 वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) समेत 3 वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है। एक प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी के उत्पाद प्रबंधन के वीपी इल्या ब्राउन, ट्विटर सर्विस की वीपी कैटरीना लेन और डेटा साइंस के प्रमुख मैक्स श्माईज़र ने कंपनी छोड़ी है। इससे पहले, ट्विटर ने 2 शीर्ष अधिकारियों को निकाला था।