एलन मस्क ने इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का बनाया रिकॉर्ड
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा, "फोर्ब्स के अनुसार...नवंबर 2021 से उन्होंने $182-बिलियन संपत्ति गंवाई है...हालांकि अन्य सोर्सेज़ के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब $200-बिलियन घटी है।" इससे पहले यह रिकॉर्ड जापानी टेक निवेशक मासायोशी सोन के नाम था जिनकी 2000 में $58.6-बिलियन संपत्ति घटी थी।