एलन मस्क ने किया अपनी नई कंपनी 'एक्सएआई' शुरू करने का एलान
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 'एक्सएआई' नामक कंपनी शुरू करने का एलान किया है। कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है, "एक्सएआई का लक्ष्य ब्रह्मांड के वास्तविक स्वरूप को समझना है।" वेबसाइट पर आगे लिखा है, "हम एक्स कॉर्प से अलग हैं...लेकिन अपने मिशन को बढ़ाने के लिए एक्स (ट्विटर), टेस्ला और अन्य के साथ मिलकर काम करेंगे।"