एलन मस्क ने की 'X' पर अपना सीक्रेट अकाउंट होने की पुष्टि
एलन मस्क ने एक मुकदमे के लिए दी गई गवाही में पुष्टि की है कि वह 'X' पर अपने मुख्य अकाउंट के अलावा एक सीक्रेट अकाउंट भी चलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क 'X' पर एलन टेस्ट (@ermnmusk) नाम से सीक्रेट अकाउंट चलाते हैं जिसमें वह अपने तीन साल के बेटे जैसे एक बच्चे की भूमिका निभाते हैं।