एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ को किया नियुक्त, कहा- वह 6 हफ्ते में शुरू करेंगी काम
एलन मस्क ने एक महिला को ट्विटर की सीईओ नियुक्त किया है और नाम लिए बिना बताया कि वह 6 हफ्तों में काम शुरू करेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं अब एग्ज़िक्यूटिव चेयर और सीटीओ (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर)...की भूमिका में रहूंगा।" वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, पद को लेकर मीडिया कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल की लिंडा याकारिनो से बातचीत चल रही थी।