एलन मस्क ने ट्विटर की सेल्स टीम से और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी की सेल्स टीम से और कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले मस्क ने अल्टीमेटम दिया था कि कर्मचारी 'बहुत मेहनत से काम करने का संकल्प लें या नौकरी छोड़ दें'। बकौल रिपोर्ट, सेल्स टीम के कर्मचारियों ने अधिक संख्या में मस्क के अल्टीमेटम पर हस्ताक्षर किए थे।